खबर शेयर करें -

उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने पुरोला की घटना को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इस पत्र में लिख गया है कि समुदाय विशेष के लोग डर व खौफ में हैं। कहा पुरोला से समुदाय विशेष के लोगों को पलायन करने से रोका जाए। उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

हल्द्वानी – विदेशी मुद्रा बदलने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पुरोला से नाबालिग लड़की को भगाने के प्रयास और समुदाय विशेष के पलायन का मामला प्रधानमंत्री के पास पहुंच गया है। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा, कुछ लोग मामले को सांप्रदायिक रंग देकर 70 साल से उत्तरकाशी में रहे लोगों को निशाना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  2 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’: बाजार जाने से पहले जान लें, किन दुकानों पर नहीं हो सकता डिजिटल भुगतान

आयोग की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है, उत्तरकाशी से समुदाय विशेष के लोगों ने आयोग को इससे संबंधित प्रार्थना पत्र, फोटो और वीडियो भेजे हैं। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष को भी दुकान व मकान खाली कर उत्तरकाशी से जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। लगभग 45 दुकानों में तोड़ फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बाद से समुदाय विशेष के लोग डर व खौफ में हैं।

यह भी पढ़ें -  MBPG कॉलेज के बाहर शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस सख्त, DJ-ट्रकों की रैली में नियमों की अनदेखी; कार्रवाई की तैयारी

गलत पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई

आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा दुख के साथ बताना पड़ रहा है, हमारी स्थिति अपने समाज में भी दयनीय है और भाजपा में भी। आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा पुरोला से समुदाय विशेष के लोगों को पलायन करने से रोका जाए। उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। अपराध करने वालों को बख्शा न जाए, लेकिन अपराध की आड़ में निर्देशों के साथ अन्याय न हो। सोशल मीडिया के माध्यम से गलत पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  छह दिन बाद हिमाचल के बद्दी में मिलीं तीन बालिकाएं, नैनीताल पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad