ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। बदमाशों के आने की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। जिसके बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान बदमाशों में फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी।

समुदाय विशेष के युवक के प्यार में पड़कर एक नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, मुस्लिम युवक से था अफेयर

भगवानपुर पुलिस को देर रात सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

मंगलवार रात करीब 11:30 बजे भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाश किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। बदमाशों के आने की सूचना 112 नंबर पर भी दी गई। जिसके बाद जिलेभर की पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि भगवानपुर के चोली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया।

दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

इस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उपकार पुत्र स्वराज निवासी रामपुर मनिहारान, सहारनपुर और अंकुर पुत्र मोहर निवासी ननौता सहारनपुर के पैर में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड है।

इन्हीं बदमाशों ने गणेशपुर, मंगलौर और एक अन्य जगह लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोनों बदमाश सहारनपुर के हिस्ट्रीशीटर हैं। फिलहाल जेल से जमानत पर बाहर चल रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही एसएससी अजय सिंह, एसपी देहात एसके सिंह और आसपास के थानों की पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंच गई।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

बताया जा रहा है कि बदमाश एक सप्ताह पहले घर में तमंचे के बल पर लूट के मामले में भी शामिल थे। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। बदमाश गणेशपुर की लूटपाट की घटना में शामिल थे या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करना चाहते हैं कंट्रोल? इन चीजों से करें सुबह की शुरुआत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad