खबर शेयर करें -

 प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे के बाद हरिद्वार में हाई अलर्ट की स्थिति है। मौनी अमावस्या पर हरिद्वार में हर की पैड़ी पर मंगलवार देर रात तक लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच चुके थे, ऐसे में बुधवार को पुलिस-प्रशासन कड़ी चौकसी के बीच स्नान पर्व सम्पन्न करा रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: वरिष्ठ भाजपा नेता के पुत्र पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, बेस अस्पताल में भर्ती; नशे के विरोध पर रंजिश का आरोप

वहीं, महाकुंभ प्रयागराज की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपदा प्रबन्धन विभाग, उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंडवासियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। उत्तराखंड के प्रभावित श्रद्धालु प्रत्येक प्रकार से सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8218867005, 9058441404, दूरभाष नंबर 0135 2664315 और टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें -  Breaking: यहां गोला नदी में बहा छात्र, रेस्क्यू जारी, देखिए वीडियो

सचिव आपदा प्रबंधन, विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि भगदड़ के कारण महाकुम्भ क्षेत्र, प्रयागराज में यदि उत्तराखंड राज्य के श्रद्धालु किसी प्रकार से प्रभावित हुए हों, किसी भी प्रकार के मदद और घटना से सम्बन्धित किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इन हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: चोरगलिया में CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, ₹9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला सेतु का किया लोकार्पण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad