ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कॉपी किताब के बड़े कारोबारी और उसकी पत्नी को सूप में नशीला पदार्थ पिलाकर नौकरानी ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस काम में उसने दो और लोगों की मदद ली। वारदात के बाद नौकरानी समेत तीनों चोर फरार हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम की साक्ष्य संकलन कर रही है।

मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड में दीपक अग्रवाल अपने परिवार के संग रहते हैं। 12 नवंबर को उनके बेटे की शादी हुई है। इसलिए बेटे और बहू हनीमून पर गए थे। मंगलवार को दीपक अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। पुलिस के अनुसार 24 दिन पहले दीपक की बेटी ने ऑनलाइन साइट से घर में काम करने के लिए नौकरानी बुलाई थी।

सूप पीने के कुछ देर बाद दंपति बेहोश
24 नवंबर को नौकरानी आई थी। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप बनाकर दिया। सूप पीने के कुछ देर बाद दंपति बेहोश हो गया। इसके बाद नौकरानी ने दो युवकों को घर में बुला लिया और एक कमरे में लॉकअप का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे कमरे में चोरी का प्रयास विफल रहा। इसी दौरान घर का सुरक्षा कर्मी पहुंच गया। उससे पहले महिला समेत तीनों फरार हो गए। इधर, कारोबारी और उनकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत में अब सुधार है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad