खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: तहसील मुख्यालय से 9 किमी मांडिया गांव के दो बच्चों पर ततैया ने अचानक हमला कर दिया. जिससे दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गये. आनन फानन में बच्चों के परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया. दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

बता दें शनिवार को मांडिया गांव के दो भाई बहन रिया और चार वर्षीय रिहान स्कूल से लौट रहे थे. तभी रास्ते में उन दोनों पर पर अचानक ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया. आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. वहां पर डॉक्टरों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि रिया का उपचार चल रहा है.

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

बताया जा रहा है कि स्कूल के पास ही एक पेड़ पर ततैयों का छत्ता लगा था, उसे किसी ने छेड़ दिया. जिसके बाद छत्ते से निकले ततैयों ने घर लौट रहे बच्चों पर हमला कर दिया. विद्यालय के प्रधानाचार्य रजन लाल ने बताया बच्चे के पिता राजकुमार ने रिहान उसकी बड़ी बहन रिया को सुबह स्कूल छोड़ दिया था. छुट्टी के बाद घर जाते हुए उन पर ततैयों ने हमला किया. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. गांव में भी शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad