ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बौछार आफत बनकर बरस रही है. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की है. इस आदेश का सख्ती से पालन करना होगा.

देहरादून में भारी बारिश की चेतावनी: बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में गुरुवार यानी 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई है. देहरादून में भी कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है. जबकि, कुछ जगहों पर गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी के तौर पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

देहरादून जिले में 10 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद: वहीं, 10 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर अवकाश घोषित किए जाने के निर्देश दिए हैं. जिला प्रशासन ने मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून और एनडीएमए के अलर्ट के बाद यह फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

लिहाजा, भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने एहतियाती कदम उठाते हुए यह आदेश जारी किए हैं. जिसके तहत 10 जुलाई को कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय और प्राइवेट स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

उत्तराखंड में इन दिनों मानसून जमकर बरस रहा है. कई जगहों पर नदी नाले उफान पर हैं. उधर, कुमाऊं में तो नाले के उफान पर आने से वाहनों को अपने गंतव्यों तक जाने के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा. इधर, बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन होने से बार-बार मार्ग बाधित हो रहा है. ऐसे में लोगों को मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा करने को कहा जा रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad