ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं/हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की टीम ने वन तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध ‘गोजिना’ प्रकाष्ठ से लदी एक पिकअप को सीज किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक वन कर्मियों को देखकर वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार 5 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 2:30 बजे वन विभाग की टीम आनंदपुर मोड़ के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान लालकुआं की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप UK18CA1774 को रोकने का प्रयास किया गया। वन कर्मियों को देखते ही चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन सेवा के संकल्प के साथ मनाया, 153 यूनिट रक्तदान और 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच

वन विभाग की टीम ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में गोजिना की लकड़ी लदी मिली। लकड़ी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या प्रपत्र भी वाहन से बरामद नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें -  पंतनगर किसान मेला देखने जा रहे मोटाहल्दू के युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से पसरा मातम

इसके बाद वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम, 1927 (यथा संशोधित 2001) की धारा 41, 42, 52 और 26 के तहत कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन और उसमें लदी लकड़ी को सीज कर दिया। सीज वाहन को विभागीय संसाधनों की मदद से डौली रेंज, लालकुआं में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

यह भी पढ़ें -  खूनी बनी लालकुआं सड़क: 4 दिन में किशोरी संग 3 युवाओं की दर्दनाक मौत, मोटाहल्दू में मातम,वीडियो

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मामले में फरार चालक और अन्य संभावित आरोपियों की पहचान तथा उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में वन दरोगा पान सिंह मेहता, वन बीट अधिकारी हरेंद्र, शाहिद बेग तथा श्रमिक कमल भाकुनी, पंकज और मनोहर सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad