ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल जिले के रामनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां सवारियों से भरा ई रिक्शा चोरपानी के पास पलट गया. जिससे चीख पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर ई रिक्शा हादसे में घायलों का उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि ई रिक्शा ओवरलोड थी.

ई रिक्शा पलटने से 6 लोग घायल: जानकारी के मुताबिक, आज यानी 6 नवंबर को दोपहर के समय चोरपानी के पास अचानक एक ई रिक्शा पलट गई. जिससे ई रिक्शा में सवार 6 लोग घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ई रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें -  वायरल ऑडियो प्रकरण से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल, विधायक के भाई समेत दो पर मुकदमा दर्ज

इस हादसे में भी ओवरलोडिंग वजह बताई जा रही है. घायलों का कहना है कि वैन को पास देने और गड्ढे की वजह से ई रिक्शा पलटा. जिसके बाद चालक उन्हें छोड़कर भाग गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाए गए थे. जिस वजह से यह हादसा हुआ. वहीं, स्थानीय लोगों ने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी सवाल उठाए हैं.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: (ब्रेकिंग) दुकानें दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

अस्पताल में एक्सरे फिल्म न होने का आरोप: वहीं, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची समाजसेवी मंजू नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो एक घायल मरीज का एक्सरे कराने पहुंचे तो वहां मौजूद स्टाफ ने एक्सरे फिल्म उपलब्ध न होने की बात कही. साथ ही कहा गया कि मोबाइल से फोटो खींच लीजिए.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, पूर्व सभासद समेत दो गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि रामनगर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का दावा कर रहे हैं, लेकिन धरातल नजारा कुछ और देखने को मिल रहा है. ऐसे में झूठे बयान न देकर अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने चाहिए.

क्या बोले एसडीएम राहुल शाह? वहीं, मामले में घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे रामनगर एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है. इस हादसे की बारीकी से जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad