खबर शेयर करें -

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 4 मार्च को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

शैलेश मटियानी पुरस्कार – इस वर्ष के पुरस्कार में 10 बेसिक, 6 माध्यमिक और एक प्रशिक्षण संस्थान का शिक्षक समेत 17 शिक्षक शामिल

मेष राशि- भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। लेकिन गृहकलह की आशंका है। घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीकठाक। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय साबित होगा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति दिन-प्रतिदिन अच्छी होती जा रही है। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। भाइयों और मित्रों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी व व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें -  🔥 19 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा “Fortune Signal”? जानिए आपका Growth Meter कितना मजबूत

मिथुन राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुबान के कारण थोड़ी सी तूतू-मैंमैं हो सकता है। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीकठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें और शुभ होगा।

कर्क राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। अज्ञात भय सताएगा। काल्पनिक भय से भी परेशान रहेंगे। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय में  बहुत अच्छी स्थिति हो जाएगी। आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ता की ओर जाएंगे। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें -  🔥 19 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा “Fortune Signal”? जानिए आपका Growth Meter कितना मजबूत

तुला राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पिता का साथ होगा। आपको न्याय मिलेगा। आपको जीत मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करें और अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य भी सुधार, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीकठाक। व्यापार भी आपका अच्छा चल रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। रंगीन जीवन गुजारेंगे। सुखमय जीवन रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

यह भी पढ़ें -  🔥 19 अगस्त 2026 राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा “Fortune Signal”? जानिए आपका Growth Meter कितना मजबूत

कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, वरना अच्छा परिणाम नहीं मिलेगा। बच्चों की सेहत में ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैमैं संभव है। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

उत्तराखंड में फिर से महसूस किए गए 2.4 रही तीव्रता के भूकंप के झटके,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad