ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीबी मामला सामने आया है. पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों की मां शुक्रवार को बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर कथित प्रेमी के घर पहुंच गई. उसके साथ शादी की जिद करने लगी.

विवाहिता का कहना था कि युवक नौ साल से ब्लैकमेलिंग कर शारीरिक शोषण करता रहा है. दुल्हन के जोड़े में सज-धजकर पहुंची विवाहिता के साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी थे. घटना रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में समाधान निकालने में जुटी रही.

वही विवाहिता ने बताया कि युवक शादी का झांसा देकर उसका उत्पीड़न करता रहा और फिर वीडियो बनाकर पति को भेज दिया. इससे उसका परिवार टूट गया. अब युवक सार्वजनिक रूप से शादी करते हुए अपनाए. महिला ने बताया कि 2015 में उसका संबंध युवक से हुआ था. दोनों नजदीक आए और फिर उनमें प्रेम संबंध हो गया. युवक ने विंध्याचल में उसके साथ शादी भी रचाई और शारीरिक संबंध बनाए.

विवाहिता प्रेमिका ने बताया कि धोखे से उसका वीडियो बना लिया और उसे पति और भाई को भेजने की धमकी देकर उत्पीड़न करने लगा. युवक की हरकत से उसका घर टूट गया. अब वह उसके पास आई है तो युवक शादी से इंकार कर रहा है. पिछले 25 दिनों से वह न्याय के लिए भटक रही है.

पहले रायपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया. सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की. वहां से कार्रवाई का आश्वासन मिला. वह बैंड बाजा के साथ दुल्हन बनकर युवक के घर पहुंची और सीधे अंदर भी प्रवेश कर गई. बताते हैं कि विवाहिता के पहुंचते ही युवक कहीं फरार हो गया. बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए.

पीड़ित विवाहिता ने कहा, ‘मैं बैंड-बाजे के साथ इसलिए आई हूं क्योंकि कि हमको 9 साल से संदीप रखे हुए हैं. हमसे विंध्याचल में शादी भी की. शादी का झांसा देकर वीडियो बना लिए. फिर वीडियो का झांसा देकर संबंध बना लिए. लगातार उत्पीड़न किया. रायपुर थाने में शिकायत की तो संदीप ने शादी का आश्वासन दिया. अब कह रहे हैं कि शादी नहीं करेंगे. एसपी के पास भी मैंने शिकायत की. 25 दिन से मुझे दौड़ाया जा रहा है. मुझे न्याय चाहिए. संदीप ने जैसा मेरा बसा-बसाया घर तोड़ा है, मैं चाहती हूं कि वो मेरे साथ घर बसाए.’

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad