ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

प्री-मानसून वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। बुधवार को उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधमसिंह नगर के अनेक स्थानों और प्रदेशभर के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को दून समेत अनेक स्थानों में मध्यम से हल्की वर्षा हुई, जिससे पारा सामान्य के आसपास बना रहा। दोपहर बाद जौलीग्रांट और रायवाला मे 20 से 21 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

दोपहर बाद देहरादून के मालदेवता, रायपुर, सरखेत, सहस्रधारा, गड़ीकैंट, प्रेमनगर, कंडोली, बिधोली, झाझरा आदि क्षेत्रों में मध्यम वर्षा हुई, जबकि आइएसबीटी,पटेलनगर, कारगी, बंजारावाला, धर्मपुर आदि क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई।

उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में अनेक स्थान पर होगी वर्षा

 

इस दौरान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 34.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 24.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्री-मानसून की वर्षा अगले दो दिन जारी रहने की संभावना है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य जनपदों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad