खबर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री ने एक महिला और उसके मौसा के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके नाम का दुरुपयोग कर धन उगाही की और उनके घर से ₹7 लाख व सोने की माला चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बरेली के बारादरी थाने में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री का आरोप है कि कल्पना मिश्रा नामक महिला ने उनके और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम का दुरुपयोग किया है। कल्पना ने न केवल अपने दस्तावेजों में फर्जी तरीके से उनके पति का पता दर्ज किया है, बल्कि मंत्री के नाम का उपयोग कर धन उगाही भी की। इसके अलावा, आरोप है कि कल्पना ने मंत्री के घर से ₹7 लाख और एक सोने की रुद्राक्ष की माला भी चुरा ली।

उत्तराखंड सरकार का बोर्ड और नीली बत्ती लगाकर दिखाते थे रौब

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आरोप लगाया है कि कल्पना मिश्रा ने अपनी कार पर उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, नीली बत्ती और हूटर लगाकर अपना रौब दिखाया है। उन्होंने कहा कि कल्पना का मौसा डॉक्टर आरसी पांडे कई अवैध गतिविधियों में शामिल है और संभवतः बड़े गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इस शिकायत के आधार पर बरेली के बारादरी थाने में कल्पना मिश्रा और डॉक्टर आरसी पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमित पांडे ने पुष्टि की है कि मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad