ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नाबालिग प्रेम-प्रसंग में प्रेग्नेंट हो गई तो उसके पिता ने गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद खुद थाने जाकर अपना गुनाह कबुल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि नाबालिग बेटी के संतान होती तो किस को क्या मुंह दिखाता।

इस कारण बेटी की हत्या कर दी।

प्रेम प्रसंग में प्रेग्नेंट हो गई बेटी

बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का फतेहगंज पश्चिम क्षेत्र में रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते वह प्रेग्नेंट हो गई थी। ये बात घरवालों को पता चली तो पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद नाबालिग के पिता ने बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

एक दिन पहले रिपोर्ट, दूसरे दिन हत्या

नाबालिग के पिता ने गुरुवार को आरोपी युवक विजेंद्र उर्फ बड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद शुक्रवार को अपनी बेटी का गला घोंट दिया। क्योंकि बेटी के प्रेग्नेंट होने के बाद वह तनाव में था। उसे लग रहा था कि नाबालिग बेटी के संतान होगी तो किस को क्या जवाब दूंगा।

3 माह की गर्भवती थी बेटी

हैरानी की बात तो यह है कि पिता को अपनी बेटी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी तब लगी, जब वह 3 माह की गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने युवक को नाबालिग से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन जब नाबालिग के संतान होती तो उसे वह क्या नाम देता, इसी तनाव के चलते उसने बेटी की हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad