ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शहर की सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही करीब 25 किग्रा पॉलीथीन जब्त कर 20 हजार का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। टीम ने नगर निगम के पास से ही निरीक्षण शुरू किया। इसके बाद टीम तिकोनिया, कॉल टैक्स, मुखानी चौराहा होते हुए रामपुर रोड स्थित आईटीआई और अंत में मंडी पहुंची। मंडी में दुकानों में निरीक्षण के दौरान पॉलीथीन जब्त कर चालान किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad