ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनाव पीछे होते जा रहे हैं. प्रवर समिति को रिपोर्ट तैयार कर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को रिपोर्ट सौंपनी थी,

लेकिन समिति ने एक माह का समय मांगकर रिपोर्ट एक माह बाद भेजने का आग्रह विधानसभा अध्यक्ष से किया है. ये जानकारी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दी है.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

ऋतु खंडूड़ी बोली प्रवर समिति की उन्हें नहीं मिली रिपोर्ट:

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि अभी निकाय चुनाव को लेकर समिति की रिपोर्ट उनके पास नहीं आई है, जैसे ही रिपोर्ट उनके पास आती है,वे रिपोर्ट का अवलोकन कर रिपोर्ट को सरकार को सौंप देगी. उसके बाद निकाय चुनाव कब होंगे, इसके बारे में सरकार फैसला लेगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा में कर्मियों की नियुक्ति का मामला कोर्ट में लंबित है. कोर्ट के फैसले के बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा कि प्रदेश की दोनों विधानसभाओं का काम ऑनलाइन किया जाए

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

दोनों विधानसभाएं होगी पेपर लेस:

ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि दोनों विधानसभाओं को पेपर लेस किया जा रहा है, इसके लिए कर्मियों और विधायकों को भी स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है. अगले सत्र से सत्र पूरी तरह पेपर लेस हो जाएगा. वहीं, उन्होंने ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार की नियुक्ति ना होने के मामले में कहा कि वे जल्द सरकार के सामने इस बात को रखेंगी और वहां जल्द अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad