खबर शेयर करें -

नैनीताल,  सगाई के बाद नैनीताल घूमने आए युवक-युवती छोटी सी बात को लेकर मालरोड में आपस में भिड़ गए। हंगामा देख पुलिस ने दोनों को शांत किया।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी एक युवक व युवती घूमने के लिए शनिवार को नैनीताल आए थे। वह स्कूटी से मालरोड पहुंचकर फोटो खींचने के लिए रुके। सड़क किनारे स्कूटी खड़ी करने के दौरान स्कूटी का स्टैंड लड़की के पैर पर लग गया। स्कूटी का स्टैंड लगते ही युवती ने युवक को जोर से थप्पड़ जड़ दिया।

लोगों के बीच थप्पड़ खाने पर गुस्साए युवक ने युवती को जमकर पीट दिया। लड़की को मार खाता देख लोगों व पुलिस ने दोनों को लड़ने से रोक लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि युवक-युवती की कुछ समय पहले ही सगाई हुई है। एसआई संदीप नेगी ने बताया कि दोनों को समझाकर वापस उनके घर भेज दिया गया है। साथ हो दोनों को सख्त हिदायत दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad