खबर शेयर करें -

पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है तो वहीं मैदानी इलाकों में अब पारा चढ़ रहा है। हालांकि अभी मैदानी इलाकों में सामान्य मौसम बना रहेगा। अगले एक सप्ताह तक पारे में ज्यादा उछाल नहीं आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम

फरवरी माह में अभी तक मौसम सामान्य बना हुआ है। सोमवार को हल्द्वानी में तापमान में उछाल आया और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में करीब 19 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। उधर मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा जो रविवार की अपेक्षा करीब दो डिग्री कम रहा। अनुमान है कि पहाड़ी इलाकों में अगले सात दिनों तक पारा इसी तरह का बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad