ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन में लगे जैमर को तोड़कर युवक वाहन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत वायरलेस पर सूचना प्रसारित की, जिसके बाद युवकों को ज्योलीकोट क्षेत्र में दबाचे लिया गया। युवकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

रविवार की सुबह गश्त पर निकली कोतवाली पुलिस को मालरोड में सड़क किनारे खड़ी कार दिखी। नो पार्किंग जोन में कार खड़ी होने पर पुलिस ने उस पर जैमर लगा दिया। लेकिन कुछ देर बाद पुलिस दोबारा वहां पहुंची तो वाहन गायब दिखा और जैमर नाले में टूटा पड़ा था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

लोगों से पूछताछ में उन्होंने कुछ देर पहले ही युवकों के तल्लीताल की ओर जाने की बात बताई। तत्काल पुलिस ने वायरलेस पर वाहन नंबर के बारे में सूचना प्रसारित की। करीब आधे घंटे बाद ज्योलीकोट पुलिस ने वाहन समेत युवकों को पकड़ लिया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि बागेश्वर निवासी गोकुल मेहरा व दीपक मेहरा के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे धान खरीद केंद्र, 20 अक्टूबर को रहेगा अवकाश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad