ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

डीजी होमगार्ड की रिपोर्ट पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी दुबे पर कार्रवाई की संस्तुति की है. उन पर सस्पेंशन और विभागीय जांच की संस्तुति हुई है. प्रमुख सचिव होमगार्ड को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे के पत्नी के साथ संबंध हैं. 

यूपी के चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य ( Alok Maurya) के विवाद में फंसे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उनकी नौकरी खतरे में पड़ गई है. दुबे का सस्पेंड करने की तैयारी चल रही है. इस बाबत अब आदेश आने की देर है. दरअसल, डीजी होमगार्ड की रिपोर्ट पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भी दुबे पर कार्रवाई की संस्तुति की है. उन पर सस्पेंशन और विभागीय जांच की संस्तुति हुई है. प्रमुख सचिव होमगार्ड को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि मनीष दुबे के पत्नी के साथ संबंध हैं.

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

आलोक मौर्य ने लगाए थे ये आरोप

इतना ही नहीं आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी और मनीष दुबे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया था. साथ ही कहा था कि पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति ने गलत तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई. हालांकि कोर्ट में केस चलने के दौरान ही आलोक ने पत्नी से समझौता कर लिया था.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बुरी तरह फंसे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे

इस मामले में ज्योति मौर्य ने भी आलोक के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. उसे वापस लिए जाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत चल रही है. पति पत्नी के बीच विवाद में महोबा में तैनात मनीष दुबे बुरी तरह फंस गए हैं. जल्द ही सस्पेंशन और विभागीय जांच की कार्रवाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा ₹1.50 लाख तक का कैशलेस इलाज, मदद करने वाले राह-वीरों को ₹25 हजार का पुरस्कार

2010 में आलोक से हुई थी ज्योति मौर्य की शादी

जानकारी के मुताबिक, ज्योति और आलोक की शादी साल 2010 में हुई थी. 2015 में ज्योति एसडीएम पद के लिए चयनित हुईं. ज्योति और आलोक की जुड़वा बेटियां भी हैं. हालांकि दोनों के बीच अभी न्यायालय में तलाक का मामला लंबित है. पति पत्नी के बीच विवाद के प्रकरण की आंच पूरे देश मे फैली थी. सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर ट्रोल किया था.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad