ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने हल्द्वानी हिंसा मामले का संज्ञान लिया है. इस कड़ी में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की टीम हल्द्वानी पहुंची. टीम ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरिया दो सदस्यीय टीम के साथ हल्द्वानी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ हल्द्वानी के बनभूलपुरा के दंगा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. साथ ही बनभूलपुरा क्षेत्र में लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना. इसके बाद आयोग के अध्यक्ष सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचकर जिले के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. जिसमें उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी ली.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे धान खरीद केंद्र, 20 अक्टूबर को रहेगा अवकाश

बैठक में डीएम एसएसपी के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे. उन्होंने बताया उनकी टीम बनभूलपुरा क्षेत्र के दौरा कर लोगों के साथ बैठक कर उनसे भी बातचीत करेंगी. पूरी घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगी. गौ

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व CM हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर FIR, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में किया था प्रदर्शन

गौरतलब है कि बीते 8 फरवरी को बनभूलपुरा स्थित मलिक के बगीचे में सरकारी भूमि पर बने मदरसा और नमाज स्थल अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव आगजनी और फिर हिंसा हुई थी. जिसमें बनभूलपुरा थाने को आग के हवाले किया गया था. हिंसा में भारी मात्रा में सरकारी और निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा. इस घटना में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है. सैकड़ो लोग घायल हैं.
बनभूलपुरा में 8 फरवरी को कोई हिंसा के बाद से वहां पर कर्फ्यू लगा दिया गया था. कर्फ्यू सामान्य होने के 10 दिन बाद जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को हटाया. फिलहाल बनभूलपुरा क्षेत्र की की स्थिति सामान्य बनी हुई. पैरामिलिट्री फोर्स और उत्तराखंड पुलिस के जवान पर मौजूद है किसी तरह का फिर से अप्रिय घटना ना हो इसको लेकर जिला प्रशासन भी हालात की समय समय पर जायजा ले रहे हैं.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  लालकुआं:​बिन्दुखत्ता को राजस्व गाँव बनाने की माँग: तहसील परिसर में 12वें दिन भी क्रमिक धरना जारी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad