ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

शेरकोट (बिजनौर)। शेरकोट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने पड़ोसी आरिफ पुत्र अनीस अहमद उर्फ बाबू पर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 10 अप्रैल 2024 को घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी ने 1 साल 4 महीने 28 दिन तक उसे बार-बार ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट, ₹16 हजार की आर्थिक सहायता

पीड़िता ने कहा कि आरोपी उसके घर में आते समय दरवाजा बंद कर उसे जबरन संबंध बनाने को मजबूर करता था। आरोपी इतना निडर हो गया था कि उसने युवती को कई बार होटल लेकर जाकर दुष्कर्म किया, जहां भी वह धमकी देता रहा कि वीडियो सार्वजनिक कर देगा। यह मामला तब उजागर हुआ जब 7 सितम्बर 2025 को आरोपी ने होटल में दो बार पीड़िता का शोषण किया, जिस पर परिजन वहां पहुंचकर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड:सहकारिता कर्मचारियों का आंदोलन तेज़: 11वें दिन भी डटे रहे कर्मचारी, अल्मोड़ा AR का फूंका पुतला

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की चुप्पी और संघर्ष ने इस घटना के सामने आने में समय लिया, लेकिन अब उम्मीद है कि कानूनी कार्रवाई तेज़ी से होगी और न्याय मिलेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

यह घटना समाज में मौजूद उन जघन्य अपराधों और पीड़िताओं की खामोशी को उजागर करती है, जो लंबे समय तक रहस्य बनी रहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।