breaking news
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भी अब फिल्मी स्टाइल में दुल्हन के ससुराल से भागने की खबरें अक्सर सामने आने लगी है, यहां काशीपुर में निकाह के महज पांच दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वह ससुराल से अपने साथ लाखों के जेवर और नकदी भी ले गई।

हैवानियत – रेप करने में नाकाम हुआ तो महिला की ले ली जान, फिर शव के साथ किया घिनोना काम!

यह भी पढ़ें -  🟠 BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, 65 सदस्यीय टीम में उत्तराखंड के 4 बड़े चेहरे; तीरथ रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

काशीपुर में निकाह के महज पांच दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वह ससुराल से अपने साथ लाखों के जेवर और नकदी भी ले गई। ससुरालियों ने जब पुलिस को पूरी कहानी सुनाई तो पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई। फिर क्या था नवविवाहिता को पुलिस ने प्रेमी संग गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जेवर और नकदी बरामद की।
जानकारी के अनुसार काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल निवासी इसरार अहमद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके बेटे इकरार अहमद का निकाह विगत 21 जून 2023 को तय्यबा उर्फ आईसा के साथ हुआ। शादी के महज 5 दिन बाद ही दुल्हन करीब 9 तोले आभूषण और 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। मामला दर्ज करने के बाद कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी को सौंपी। इस दौरान जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तय्यबा बिजनौर निवासी फरमान से प्रेम करती थी। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। मंगलवार को पुलिस टीम ने ढेला पुल काशीपुर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी फरमान ने बताया हम दोनों के पास शादी तथा मौजमस्ती के लिए रुपये नहीं थे। वहीं तय्यबा ने बताया फरमान मुझसे वहां से भागने का दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भाजपा: मंडल अध्यक्ष की राय तय करेगी विधायकों का टिकट, जानिए

लड़कियों को छेड़ रहा था युवक, पुलिस के पहुचने से पहले ही हुआ फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad