ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चम्पावत: सोमेश ने भारत और श्रीलंका के बीच रविवार रात हुए दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच के लिए ड्रीम इलेवन में टीम बनाई थी। टीम ने शानदार प्रदर्शन किया जिस वजह से उसकी टीम पहले नंबर पर आई और अब वह करोड़पति बन चुके हैं।

काफी समय बीतने के बाद फिर से उत्तराखंड का एक और युवा करोड़पति बन गया है। बीते आईपीएल में भी प्रदेश के कई युवा करोड़पति बन चुके हैं लेकिन कई लोग इसमें अपनी लाखों की कमाई भी डुबा चुके हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड के ग्राम ज्योस्यूड़ा निवासी सोमेश जोशी उर्फ सोनू ने भारत और श्रीलंका के बीच रविवार रात खेले गए दूसरे टी-20 क्रिकेट मैच के लिए ड्रीम इलेवन में अपनी टीम बनाई थी। सोनू की टीम ने 775.5 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर रही जिसके कारण उन्होंने ड्रीम इलेवन एप पर एक करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता।

बैंगलौर में जॉब करते हैं सोमेश

सोमेश ने बताया कि वह फिलहाल बैंगलौर में एक कंपनी में काम कर रहे हैं और अब घर लौटने की तैयारी में हैं। 1 करोड़ रुपये में से 30 प्रतिशत जीएसटी कटने के बाद कुल 70 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और यह राशि जल्द ही उनके खाते में पहुंच जाएगी। सोनू के गाँव में इस समय लोग उसके आने का इंतज़ार कर रहे हैं और बड़ी पार्टी का आयोजन भी हो रहा है। अग्रेसर भारत की ओर से भी बधाई सोमेश।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad