खबर शेयर करें -

अंक ज्‍योतिष में जन्‍म तारीख के जोड़ को मूलांक कहा जाता है और इन्‍हीं 1 से 9 तक के मूलांक के आधार पर भविष्‍यफल निकाला जाता है. जिस तरह हर राशि का स्‍वामी ग्रह होता है, वैसे ही हर मूलांक का भी एक ग्रह होता है. साल 2023 के वार्षिक अंक राशिफल के अनुसार यह साल मूलांक 5 के जातकों के करियर के लिहाज से विशेष रहने वाला है. जिन भी लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होगा. मूलांक 5 के स्‍वामी बुध होते हैं, इसलिए इन जातकों पर बुध ग्रह का प्रभाव साफ नजर आता है. ये जातक मल्‍टीटास्किंग, बुद्धिमान और संवाद में कुशल होते हैं. आइए जानते हैं मूलांक 5 वाले लोगों का  करियर, मनी, लव लाइफ और सेहत राशिफल 2023.

मूलांक 5 का करियर राशिफल 2023 

वार्षिक अंक राशिफल के अनुसाल साल 2023 में मूलांक 5 वाले जातकों के जीवन में अहम मोड़ आ सकता है. वे करियर में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं. जॉब करने वालों को प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है. जो लोग लेखन, मीडिया या भाषण कला के क्षेत्र में हैं, उनके लिए ये साल बहुत अच्‍छा है. वहीं कारोबारियों को व्‍यापार में तगड़ा लाभ हो सकता है. वे बड़ी डील करेंगे और खूब पैसा कमाएंगे. नए संपर्क बनेंगे जो बहुत लाभ देंगे.

मूलांक 5 का आर्थिक राशिफल 2023 

साल 2023 मूलांक 5 के जातकों को तगड़ी कमाई कराएगा. उनकी आय बढ़ेगी. रुका हुआ पैसा मिलेगा. इनकम के एक से ज्‍यादा स्‍त्रोत बनेंगे. अपना घर लेने का सपना पूरा हो सकता है. कह सकते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. हालांकि घूमने-फिरने पर बेतहाशा किया गया खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है.

मूलांक 5 का लव राशिफल 2023 

अंक राशिफल के अनुसार मूलांक 5 के जातकों की लव लाइफ सामान्‍य रहेगी. हालांकि जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्‍ता आ सकता है. शादीशुदा लोग अपने परिवार को समय दें. इससे रिश्‍ते बेहतर रहेंगे.

मूलांक 5 वालों की सेहत 

सेहत के लिहाज से साल 2023 मूलांक 5 के जातकों के लिए अच्‍छा रहेगा. आप खुद को ऊर्जावान और फुर्तीला महसूस करेंगे. इसलिए कामों को आसानी से निपटाते चले जाएंगे. यदि त्‍वचा और नसों से संबंधित कोई परेशानी हो तो तुरंत विशेषज्ञ से मिलें, वरना परेशानी बढ़ सकती है.

उपाय: बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े को पहनें. गाय को चारा खिलाएं. किसी स्‍टूडेंट को किताबें लेने में मदद करना लाभ है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad