ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

जिला सरकारी अस्पताल में शुक्रवार की देर रात युवक ने नर्स के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की. नर्स के चिल्लाने की आवाज सुनकर अस्पताल में मौजूद और स्टाफ कमरे की ओर आए. यह देख आरोपी वहां से भागने लगा. मगर, स्टाफ ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के साथ चाकू की नोक पर छेड़छाड़ और मारपीट की गई. नर्स के चिल्लाने की आवाज सुनकर अस्पताल के अन्य स्टाफ कमरे की ओर दौड़े, तो आरोपी युवक वहां से भागने लगा. मगर, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं, छेड़छाड़ की यह घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

नर्स का आरोप है कि वह शुक्रवार की रात करीब 3 बजे अपनी ड्यूटी रूम में लेटी हुई थी. अचानक रूम की कुंडी लॉक हो गई. इसके बाद उसने कुंडी खोली, तो एक अज्ञात युवक रूम के अंदर घुस गया और कुंडी लगा दी. उसने मुझे चुप करने की कोशिश की. इसके बाद मेरे साथ बदतमीजी की. फिर चाकू निकाल कर मेरे साथ छेड़खानी करने लगा.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

आरोपी गलत काम करने की कोशिश

पीड़ित ने आगे बताया कि आरोपी ने गाली-गलौज भी की. थोड़ी देर बाद जब मैंने बाहर जाने की कोशिश की तो उसने मेरे साथ गलत काम करने का प्रयास किया. इतनी देर में अस्पताल का अन्य स्टाफ कमरे में आ गया. उन्हें  देखकर युवक भागने लगा. लेकिन स्टाफ ने उसे पकड़ लिया. नर्स का कहना है कि अस्पताल बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है, साथ ही महिला नर्स तो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

मामले में सीओ सिटी ने कही ये बात

सीओ सिटी रामाशीष यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में तैनात एक महिलाकर्मी के साथ मारपीट और छेड़खानी का मामला संज्ञान में आया है. आरोपी गिरफ्तार किया गया है.  घटना संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया गया है. मामले में जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad