ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लुटाबड़ में प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

लुटाबड़ गांव में प्रीपेड विद्युत मीटर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। मंगलवार को जब यह सूचना मिली कि ऊर्जा विभाग गांव में प्रीपेड मीटर लगाने जा रहा है, तो कांग्रेस कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के पहुंचते ही मीटर लगाने वाले ठेकेदार और ऊर्जा निगम के अधिकारी वहां से चले गए।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और प्रीपेड मीटर लगाने का विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के लोग ग्रामीणों को बहलाने-फुसलाने, आर्थिक लालच देने और यहां तक कि पुलिस बुलाने की धमकी भी दे रहे हैं। जबरन मीटर लगाए जाने से ग्रामीणों में रोष है। इसे देखते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत व भुवन चंद्र पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

प्रदर्शन और चेतावनी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में जबरन प्रीपेड मीटर लगाए गए, तो उन्हें हटाया जाएगा। रणजीत सिंह रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगी बिजली बेचने के साथ गरीबों का उत्पीड़न कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: घायल पिता गोद में बेटे को लेकर मांगता रहा मदद, तमाशबीन बनाते रहे वीडियो; 13 वर्षीय मासूम की मौत

इस विरोध प्रदर्शन में बबलू तिवारी, मोईन खान, प्रशांत पांडे, जरीफ सैफी, महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट, यूसुफ सिद्दीकी, प्रखर पांडे, गाजी करीम, धीरज उपाध्याय, उमाकांत ध्यानी, भुवन शर्मा, मोंटी नेगी, जावेद खान, चांद खां, महेंद्र आर्य, आफाक हुसैन सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad