खबर शेयर करें -

लालकुआँ: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता और एचआर हैड डॉ. एपी पांडे ने उत्तर प्रदेश में उद्योगों को स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान, राज्य में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उद्योग धंधे स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ. एपी पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में उद्योगों को स्थापित करने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने मिल के अधिकारियों को राज्य में उद्योगों के लिए उचित माहौल स्थापित करने का भरोसा भी दिया। इससे राज्य के लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें -  📰 उत्तराखंड के औद्योगिक क्षेत्रों में भी वेतन वृद्धि की मांग हुई तेज, धारा-163 लागू, प्रदर्शन पर सख्त रोक

डॉ. पांडे ने कहा, “रोजगार, विकास और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लक्ष्य पर आगे बढ़ते रहना ही सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल का संकल्प रहा है। पूरा सेंचुरी परिवार इसके लिए सदैव तत्पर एवं प्रतिबद्ध है।”

यह भी पढ़ें -  📰 कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार, शोरूम में हंगामा, वीडियो वायरल—जांच के इंतजार में मामला

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल का स्थानीय रोजगार, क्षेत्रीय विकास और समृद्धि तथा प्रदेश और देश की उन्नति में जो सराहनीय योगदान रहा है, वह सर्वविदित है। इस संस्थान ने अपनी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश और देश की उन्नति में अपनी तय भूमिका का निर्वहन किया है, जिससे यह देश के चुनिंदा संस्थानों में अपनी अनूठी पहचान बना चुका है।

यह भी पढ़ें -  दवा दुकानों की हड़ताल से चरमरा सकती है सेहत! उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड:केमिस्टों से माँगा सहयोग, दिया आश्वासन

इस मुलाकात और चर्चा के बाद, उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश में नए उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे राज्य में रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad