ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

किच्छा में डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के बहाने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है. पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.

पुलिस को सौंपी गई तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी बेटी सातवीं कक्षा की छात्रा है. वह शहर के एक कॉलोनी में डांस सीखने के लिए जाती है. 15 दिन पूर्व सूरज नाम का एक युवक उसे मिला. 22 अप्रैल को उसकी बेटी रास्ते में खड़ी थी. तभी वहां पर सूरज और उसका दोस्त आया. सूरज ने बताया कि किच्छा में उसकी भतीजी डांस कॉम्पिटिशन कराती है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

डांस कॉम्पिटिशन में शामिल होने के लिए सूरज ने उसे नए कपड़े भी दिलाए. महिला के तहरीर के मुताबकि, 23 अप्रैल की शाम सूरज उसकी बेटी को विश्वास में लेकर डांस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए किच्छा ले गया. इस दौरान उसने अपने साथी समीर को बुला लिया. जिसके बाद वह दोनों उसे किच्छा स्थित गेस्ट हाउस में ले गए. जहां दोनों आरोपियों ने तमंचे और चाकू के बल पर उससे सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

घटना की जानकारी पुलिस को देने पर परिजनों को जान से मारने और फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद दोनों आरोपी पीड़िता को लालपुर स्थित टोल के पास छोड़ कर भाग गए.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

एसपी सीटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है. मामले की विवेचना की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad