खबर शेयर करें -

हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र के मुलदासपुर उर्फ माजरा में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. जिससे इलाके में दहशत फैल गई. आग की चपेट में आकर 2 व्यक्ति झुलस गए हैं, जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जबकि, हादसे में एक की मौत हुई है. वहीं, आग लगने की सूचना पर बहादराबाद, मायापुर, सिडकुल समेत अन्य जगहों से फायर टेंडर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

धमाके के बाद मची अफरा तफरी: बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग लगने पर धमाका भी हुआ. जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा तफरी मच गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. मौके पर पुलिस अधिकारी आदि पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम

हादसे में एक की मौत: हरिद्वार पुलिस की मानें तो अब तक एक मौत इस हादसे में हुई है. जिसका नाम दीपचंद (उम्र 38 वर्ष) है. जो हादसे का शिकार हो गए. दीपचंद को हरिद्वार के भूमंडल अस्पताल भी भिजवाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अभी आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है.