खबर शेयर करें -

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर 13 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने उक्त पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। वर्षवार मेरिट के आधार पर जिलावार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि चार मार्च तय की गई है।

यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 391 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। इसमें 299 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं। जबकि 17 पद एससी, 11 पद एसटी, 26 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 38 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी एसिड अटैक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मां-बेटे की उम्रकैद बरकरार; 18 माह के मासूम समेत कई लोग हुए थे प्रभावित

इन पदों के लिए 13 फरवरी से अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। एएनएम पदों के लिए भारतीय नर्सिंग परिषद की ओर से निर्धारित शैक्षिक अर्हता, बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स, उत्तराखंड नर्सेस एंड मिडवाइव्स काउंसिल में पंजीकरण अभ्यर्थी पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर आवेदन किया जाएगा। चार मार्च शाम पांच बजे तक वेबसाइट आवेदन के लिए खुली रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 उत्तराखंड में SIR को लेकर बड़ी खबर: वोट पर आपत्ति का नोटिस आए तो न करें नजरअंदाज, कट सकता है मतदाता सूची से नाम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad