ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अयोध्या राम मंदिर दर्शन की तैयारी कर रहे सभी राम भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। काठगोदाम के बाद अब हल्द्वानी डिपो ने भी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने का निर्णय ले लिया है। यह निर्णय राम मंदिर उदघाटन के बाद राम भक्तों की संख्या में आई बढ़त को देखते हुए लिया गया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के इस बड़े निर्णय के बाद अगले हफ्ते तक हल्द्वानी से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट बताते हैं कि काठगोदाम डिपो से अयोध्या के लिए जारी की गई बस सेवा को यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। साथ ही हल्द्वानी डिपो से भी अयोध्या के लिए बस शुरू करने की मांग हो रही है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने हल्द्वानी से भी अयोध्या के लिए बस शुरू करने का निश्चय किया है। अभी माध्यम चरण में यात्रियों की सुविधानुसार बस का समय और मार्ग सुनिश्चित किया जा रहा है जिसके पक्का होते ही यह बस सेवा हल्द्वानी से अयोध्या के लिए शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

आपको बताते चलें कि अगर अयोध्या और हल्द्वानी के बीच बस सेवा शुरू होती है तो इससे पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटन को भी काफी फायदा होगा। देवभूमि और स्वर्ग कहे जाने वाले हमारे सुंदर प्रदेश उत्तराखंड में आने और ठहरने का प्लान बहुत सारे लोग करते हैं और आध्यात्मिक स्थान अयोध्या से पहाड़ों के द्वार हल्द्वानी का यह कनेक्शन सभी श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए सुविधाजनक और लाभदायक सिद्ध होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad