खबर शेयर करें -

जन आरोग्य समिति बिंदुखत्ता की अध्यक्षा श्रीमती कमला मेर के नेतृत्व में आज वन अधिकार समिति, पूर्व सैनिक संगठन और भाजपा मंडल के सदस्यों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदुखत्ता में डॉ. रश्मि शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्टाफ और सुविधाओं की जानकारी ली गई। पता चला कि यहां 2 डॉक्टर, 2 फार्मेसिस्ट, 2 नर्स और 1 पर्यावरण मित्र तैनात हैं, लेकिन पर्ची काटने वाले व वार्ड बॉय की कमी के कारण ओपीडी संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में मौसम ने रोका पर्वतारोहियों का रास्ता, 179 ट्रेकर्स फंसे; 8 हेलीकॉप्टरों से आज रेस्क्यू

बिंदुखत्ता की 80 हजार की आबादी को सेवा देने वाले इस एकमात्र केंद्र में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डिलीवरी, माइनर ओटी, ऑक्सीजन सुविधा व 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध नहीं है। खून की जांच भी बाहर से करवाई जाती है। सभी संगठनों ने मिलकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मिलकर अस्पताल में मानकानुसार सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए पहल करने का निर्णय लिया ताकि लोगों को हल्द्वानी तक ना जाना पड़े।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: विवाहिता आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग के आरोप में कार्रवाई; दो अन्य की तलाश

डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर, पीएम मोदी के जन्मदिन पर अस्पताल में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक लोग भाग लें।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता में महारैली के बाद बड़ा ऐलान: मंत्री राम सिंह कैड़ा के आश्वासन पर भी नहीं माने ग्रामीण, तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

यह पहल बिंदुखत्ता वासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की ओर एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

[सूत्र: जन आरोग्य समिति बिंदुखत्ता]

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad