ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में बड़ी जालसाजी का मामला सामने आया है। जहां बनभूलपुरा के ओसामा ने खुद को बंग्लौर एयरपोर्ट का एचआर बनकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया।

युवक को झांसे में लेकर वह 10 लाख रुपये से अधिक की रकम और मर्सडीज कार लेकर फरार हो गया। हालांकि मर्सडीज वापस मिल गई। पीड़ित की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लाइन नंबर 18 आजादनगर बनभूलपुरा निवासी मो.साजिद पुत्र अब्दुल गनी ने पुलिस को बताया कि लाइन नंबर 8 निवासी ओसामा पुत्र इल्यास से उसकी पहचान है। ओसामा ने साजिद को बताया कि वह बंग्लौर एयरपोर्ट में एचआर के पद पर तैनात है और वह साजिद की गाड़ियों को एयरपोर्ट में बतौर टैक्सी लगवा सकता है। गाड़ियों के एवज में उसे हर माह अच्छा मुनाफा होगा। साजिद झांसे में आ गया और उसने एक मर्सडीज ए क्लास, एक सियाज और एक गाड़ी जो साजिद के पास पहले से थे, खरीद कर ओसामा के सुपुर्द कर दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आपदा प्रभावित किसानों को CM धामी की बड़ी राहत, 3 महीने का बिजली बिल माफ; KCC ऋण वसूली पर भी पहल

गाड़ियों को एयरपोर्ट में लगवाने के एवज में ओसामा ने सिक्योरिटी, ड्राइवर की सिक्योरिटी और पार्किंग चार्ज के नाम पर 10,98,987 रुपये ले लिए। बीती 17 अगस्त 2024 को ओसामा मर्सडीज लेकर बंग्लौर चला गया। कहा, मर्सडीज को एयरपोर्ट में ज्वाइन कराने के बाद वह दूसरी गाड़ियां भी ले जाएगा और अगले महीने से गाड़ियों का किराया आने लगेगा, लेकिन न किराया आया और न ओसामा लौट कर आया।

यह भी पढ़ें -  हल्दूचौड़ में चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी की कार्रवाई, हाईवे किनारे से हटाई गईं फड़-ठेलियां; 17 चालान काटे

पूछने पर वह टालमटोल करने लगा। साजिद ने मर्सडीज के ड्राइवर से बात की तो पता लगा कि न तो उसकी गाड़ी एयरपोर्ट में लगी है और न ही उसे अभी तक तनख्वाह मिली है। साथ ही जो दस्तावेज ओसामा ने दिखाये वह भी जाली निकले। ओसामा वर्तमान में न्यू टैंपल रोड रेसिडेंसी में रह रहा है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad