खबर शेयर करें -

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहे एक वाहन पर मुनकटिया के पास पहाड़ी टूटने से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर गिर पड़े। हादसे में वाहन सवार दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शेष यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें -  ⚖️ चेक बाउंस मामले में लालकुआं के कारोबारी को 6 माह की सजा, 1.93 लाख रुपये का अर्थदंड

पूरी घटना कैसे हुई?

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह वाहन उत्तरकाशी जिले से केदारनाथ यात्रा पर आया था। सोमवार सुबह सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए निकला, तभी मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी टूटकर वाहन पर भारी बोल्डर आ गिरा। हादसे में वाहन में सवार 11 श्रद्घालुओं में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गम्भीर रूप से घायल हैं, बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी यात्री उत्तरकाशी जिले के ही बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: AC ठीक करते समय पिता को लगा करंट, बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी भी चपेट में; दोनों की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad