ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना रविवार शाम को हुई, जब 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह अपने घर के पास खेत में बकरियां चरा रही थीं।

सूचना पर पौखाल क्षेत्र के कानूनगो और पटवारी गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

ग्राम पंचायत जवाड़ के पूर्व प्रधान राजेश मियां ने बताया कि झाड़ियों में घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक लता देवी पर हमला कर दिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचते लता ने दम तोड़ दिया था। उनकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

घटना की सूचना तुरंत तहसील प्रशासन और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही पौखाल क्षेत्र के कानूनगो राकेश डबराल और पटवारी कांता प्रसाद गांव के लिए रवाना हो गए। लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ आकाश गंगवार और दुगड्डा के रेंजर उमेश चंद्र जोशी भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच रहे हैं।

इस दर्दनाक घटना के बाद जवाड़, बिस्ताना, कांडाखाल, बनाली, पल्ला, बिरमोली, बड़ेथ, सुंडल, उडियारी, दीवा सहित आसपास के कई गांवों में भय का माहौल है। डीएफओ आकाश गंगवार ने पुष्टि की है कि महिला की मौत गुलदार के हमले से हुई है। उन्होंने बताया कि वनकर्मियों की टीम मौके पर भेज दी गई है और वह स्वयं घटना का जायजा लेने गांव पहुंचेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में वनकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad