ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 

​लालकुआं।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और अधिसूचना के मुद्दे पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय विधायक के उस बयान पर सियासत गरमा गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि “काश रात हो ही ना, सिर्फ दिन रहे ताकि वे लगातार काम कर सकें।”

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

​इस बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि जनता को बयानों में उलझाने के बजाय दिन के समय में ही ठोस नतीजे दिए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

​उन्होंने सीधा सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र से जुड़े सबसे अहम मुद्दे यानी बहुप्रतीक्षित अधिसूचना को लेकर विधायक अपनी स्थिति स्पष्ट करें। भट्ट ने मांग की कि सरकार और जनप्रतिनिधि तारीख और नीति तय कर जनता को बताएं कि आखिर उनका इंतजार कब खत्म होगा।

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।