खबर शेयर करें -

बनभूलपुरा में पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जांच में पाया गया कि कई वाहन चालक निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे थे और कई ऑटो व ई-रिक्शा तय रूट से अलग रास्तों पर चल रहे थे।

थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम और पीएसी ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ऐसे ऑटो और ई-रिक्शा की पहचान की गई, जिनका सत्यापन नहीं हुआ था, चालक वर्दी और पहचान पत्र के बिना वाहन चला रहे थे या निर्धारित मार्गों का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 30 ऑटो और ई-रिक्शा को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

इसके अलावा, 36 वाहन चालकों से यातायात नियमों के उल्लंघन पर 18 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया और चार चालकों का कोर्ट चालान किया गया। यह चेकिंग अभियान चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, केमू स्टैंड, इंदिरा नगर, रजा गेट और लाइन नंबर 17 सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में चलाया गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: ​🏘️ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा कब? मोहन कुड़ाई का सरकार से सवाल—“सेंचुरी के लिए रास्ता निकल सकता है तो बिंदुखत्ता के लिए क्यों नहीं?”

 

अभियान में एसआई सुशील जोशी, निधि शर्मा, मोनी टम्टा और एएसआई हेमंत कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन संचालन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  🚨 चमोली में बड़ा टनल हादसा: THDC की निर्माणाधीन सुरंग में घुसा मलबा-पानी, 9 मजदूरों की मौत; 6 अब भी लापता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad