खबर शेयर करें -

असलहों की अवैध बिक्री करने वाले गैंग से पुलिस टीम ने खुद ग्राहक बनकर संपर्क किया। इस दौरान पुलिस ने एक किशोर को दबोच लिया जबकि उसके तीन साथी पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर गंगा की मुख्य धारा में कूद गए।

चौथा आरोपी भाग निकला। गंगा से बाहर निकलते ही पुलिस टीम ने दो आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पिछले कई दिन से सीआईयू को सूचना मिल रही थी कि एक शहर में गैंग असलहे बेच रहा है।

यह भी पढ़ें -  🔥 🔥🔥 हल्द्वानी में गैस संकट के बीच ‘जुगाड़ किचन’! पंखे वाली भट्टी और ड्रम चूल्हों से चल रही रसोई 🔥🔥🔥

इस पर शहर कोतवाली पुलिस और सीआईयू टीम ने ग्राहक बनकर असलहा बेच रहे युवकों से संपर्क साधा। शुक्रवार दोपहर ग्राहक बनी सीआईयू टीम ने युवकों को अवैध असलहों की डीलिंग के लिए मायादेवी पार्किंग में बुला लिया। एसआई पवन डिमरी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मायादेवी पार्किंग में जाल बिछा लिया।

कुछ ही देर में तीन युवक अपने साथ एक किशोर को लेकर पहुंचे। पुलिस टीम ने डीलिंग शुरू करने के चंद मिनट बाद ही नाबालिग को दबोच लिया जबकि तीन युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिए। पुलिस टीम पर फायर कर युवक बिरला घाट की ओर भाग गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले व्यावसायिक गैस आपूर्ति के लिए नई SoP जारी; होटलों और अस्पतालों को मिलेगी प्राथमिकता

पुलिसकर्मियों के पीछा करने पर दो युवकों ने गंगा में छलांग लगा दी। पुलिसकर्मियों ने गंगा के दोनों ओर घेराबंदी कर ली। इसके बाद गंगा से बाहर निकलते ही आरोपियों को दबोच लिया गया। चौथा आरोपी फरार हो गया।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम भानू निवासी भोगपुर, जतिन चौहान निवासी विष्णु घाट हैं। किशोर भी विष्णु घाट का ही निवासी है। आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास असलहे कहां से आए, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। देर शाम तक आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा।

यह भी पढ़ें -  🚨 🚨 🚨 लाइव आकर सुसाइड की कोशिश! उत्तराखंड की चर्चित व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने लगाया बड़ा आरोप🚨 🚨 🚨

पिल्ला गैंग से जुड़े आरोपी: पुलिस टीम के हत्थे चढ़े आरोपी पिल्ला गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात निकलकर सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad