ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

डंपर चोरी मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. साथ ही चोरी किया गया डंपर भी बरामद किया गया है.

सहसपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुए डंपर मामले में पुलिस ने हरियाणा के मुरथल टोल प्लाजा से डंपर बरामद कर लिया है. साथ ही अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में अन्य राज्यों में भी वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

सीसीटीवी कैमरों से खुले चोरी के राज:

थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि बीती शुक्रवार की रात कंट्रोल रूम के माध्यम से सहसपुर पुलिस को चौकी धर्मा वाला क्षेत्र से डंपर चोरी होने की सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश तेज की. खुलासे के लिए एसओजी देहात को भी लगाया गया. साथ ही घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए. जिस आधार पर पता चला कि पावंटा से होते हुए डंपर अंबाला और फिर हरियाणा ले जाया गया है. जिस पर पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया और करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को डंपर समेत गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

मामले में दूसरा आरोपी फरार: 

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अकरम खान निवासी मोलिया थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर राजस्थान बताया है. मामले में दूसरा साथी फरार हो गया है. जिसकी पहचान वसीम के रूप में हुई है. वह भी अलवर राजस्थान का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी वर्ष 2020 में थाना फिरोजपुर नूंह हरियाणा से पिकअप वाहन चोरी में जेल जा चुके हैं. दोनों अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल, आरओबी और बिंदुखत्ता के विकास मुद्दों पर , जानिए
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad