ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुड़की। आदर्शनगर में गर्ल फ्रेंंड से कमरा खाली कराये जाने से नाराज होकर छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग और पथराव किया था।

पुलिस ने आरोपित छात्र को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी गुलाब गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि उसके घर के बाहर एक अप्रैल के रात बाइक सवार पांच नकाबपोश युवक आये थे। इन युवकों ने आते ही पथराव कर दिया था। इसके बाद इन युवकों ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP का बड़ा सियासी संकेत! पैराशूट प्रत्याशियों के टिकट पर लग सकता है ब्रेक, स्थानीय दावेदारों को मिलेगी तरजीह?

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली

फायरिंग की घटना से अफरातफरी मच गई थी। इसके बाद युवक वहां से फरार हो गये थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सिविललाइंस कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के पास से घटना के समय का मोबाइल डंप डाटा उठाया था। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली थी।

सिविललाइंस कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रशिक्षु आइपीएस कुश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इस मामले में कार्तिक निवासी चौंदाहेड़ी, थाना नागल, जिला सहारनपुर, उप्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में दहेज की मांग बनी नवविवाहिता की मौत की वजह? कोहिनूर हत्याकांड में पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार, आत्महत्या दिखाने की साजिश का आरोप

प्रशिक्षु आइपीएस मिश्रा ने बताया कि छात्र देहरादून में बीसीए का छात्र है। उसकी गर्फ फ्रेंड आदर्शनगर में करोबारी के घर किराये पर रहती थी। किसी बात को लेकर कारोबारी ने मकान खाली करा लिया था। इस बात से नाराज होकर कार्तिक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इसके दो अन्य साथियों को भी चिन्हित कर लिया है। उनकी भी तलाश की जा रही है। अन्य आरोपितों को भी चिन्हित कर उनकी धरपकड़ की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी बेस अस्पताल में सुरक्षा में बड़ी चूक! खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर, पुलिस महकमे में हड़कंप

डराने के लिए की थी फायरिंग

रुड़की: पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपित ने बताया कि उसकी दोस्त ने जब उसे बताया कि उनसे कमरा खाली कराया गया तो वह गुस्से में आ गया। इसके चलते ही उसने अपने अन्य साथियाें को यह बात बताई। जिसके बाद उन्हाेंने कारोबारी को डराने के लिए पथराव और फायरिंग की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad