ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड, देहरादून

उत्तराखंड की राजधानी आज के दिन युवाओं से भरी पड़ी है भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर राजधानी में इकट्ठा हुए युवाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। यह पूरा मामला देर रात उस समय से बिगड़ा है जब आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर जबरन हटाया उसके बाद से ही पूरे प्रदेश में युवा आज जगह-जगह आंदोलन कर रहे हैं राजधानी में हालात बेकाबू होने पर मित्र पुलिस कही जाने वाली उत्तराखंड पुलिस ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बेरोजगार और निहत्ते बच्चों पर लाठीचार्ज कर दिया,

भर्ती परीक्षाओं में धांधली की सीबीआई जांच की मांग कर रहे युवाओं का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को उग्र हो गया। बेरोजगारों ने बुधवार रात हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए राजपुर रोड जाम कर दी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन युवा नहीं माने।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग – ओएमआर शीट पर अंगूठे का निशान नहीं लगाने पर हो सकते हैं भर्ती से बाहर, जानिए पूरी खबर,

आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे भड़के युवाओं ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर उन्हें दौड़ा दिया। पीएसी की मदद से लाठीचार्ज कर युवाओं को तितर-बितर किया गया। इसके बाद भी वे नहीं माने तो करीब 300 युवाओं को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल भेजा गया। इस प्रदर्शन और उपद्रव के दौरान कई युवा बेहोश भी हुए। साथ ही पथराव में कई पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। युवाओं की पत्थरबाजी से कई दुकानों और पुलिस के वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: गुटखा और पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक लागू होगी रोक

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ घोषित, जानिए कहाँ से देख सकते है रिजल्ट,

पथराव करने वाले बाहरी तत्व, हो रही पहचान : एसएसपी

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि गांधी पार्क के पास युवा प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन, उनके बीच कुछ बाहरी तत्व भी शामिल हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। इससे पुलिस और आम लोगों के वाहन व दुकानें तो क्षतिग्रस्त हुए ही, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी भी घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर इन बाहरी तत्वों की पहचान की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

ये हैं प्रमुख मांगें

  • हाईकोर्ट के जज की निगरानी में भर्तियों में धांधली की सीबीआई जांच।
  • नकलरोधी कानून आने तक कोई भी भर्ती परीक्षा न हो।
  • 12 फरवरी को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा टाली जाए।
  • नकलचियों के नाम सार्वजनिक किए जाएं।
  • आयोग के अधिकारियों-कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच हो।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad