ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआँ कोतवाली पुलिस ने रविवार को कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट, घोड़ानाला, बंगाली कॉलोनी, वार्ड नंबर एक और दो गांधीनगर सहित विभिन्न इलाकों, होटल, ढाबों में सत्यापन अभियान चलाया।

इस अभियान के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। साथ ही पुलिस ने पांच व्यक्तियों का पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 81 एक्ट में दो हज़ार से अधिक रुपये वसूले हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता:अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी, जानिए

एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर जिलेभर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सत्यापन अभियान पिछले कुछ दिनों से लगातार चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में बिजली विभाग का बड़ा अपडेट, अक्टूबर-नवंबर में इन तारीखों पर प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

रविवार प्रातः कोतवाली प्रभारी बृजमोहन राणा की अगुवाई में टीम ने बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, फड़-फेरी वालों, होटलों व अन्य जगहों पर काम करने वालों के साथ-साथ बाजार में घूमते संदिग्धों का सत्यापन किया।

 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में सत्यापन अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पैक्स सचिवों की हड़ताल का 9वां दिन: 1600 करोड़ रुपये फंसे, कल से क्रमिक अनशन और 16 को सचिवालय घेराव का ऐलान

नागरिकों से अपील की गई है कि जिन लोगों ने अपना सत्यापन नहीं कराया है, वे निर्धारित समय में पुलिस के पास आकर सत्यापन कराएं।

अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और बाहरी व संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।