खबर शेयर करें -

सिरोही से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां शिवरात्रि मेले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। चाकू से उसके गले पर हमला किया गया। जिससे उसका गला कट गया और खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

 

दो पक्षों में हो रहा था झड़प

 

दरअसल, सिरोही में दो पक्षों के बीच झड़प के दौरान पुलिस कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि सरूपगंज थाने में तैनात कांस्टेबल निरंजन सिंह की ड्यूटी शुक्रवार रात लौटाना गांव में आयोजित हो रहे शिवरात्रि मेले में थी। उसने बताया कि मेले में दो पक्षों के बीच झड़प हो गई और कांस्टेबल ने बीच बचाव किया।

 

गले पर किया चाकू से वार

 

इसी दौरान किसी ने सिंह की गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गए, उनकी तलाश की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है।

 

सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जाहिर किया दुख

 

मामले में सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख जताया है। शर्मा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ” सिरोही के सरूपगंज में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए कांस्टेबल निरंजन सिंह की शहादत को कोटि-कोटि नमन। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।”

 

पूर्व सीएम ने कहा- जल्द हो गिरफ्तारी

 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पोस्ट में कहा, ” कर्तव्य निर्वहन के दौरान सिरोही के सरूपगंज में शहीद हुए आरक्षी निरंजन सिंह को सादर नमन। दुःख की इस घड़ी में हमारी सहानुभूति उनके परिजनों के साथ है। राज्य सरकार निरंजन सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad