खबर शेयर करें -

मां डाट काली मंदिर टनल के पास राज्य कर अधिकारी कुंदन सिंह तोमर अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सहारनपुर की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की एक कार ने पीआरडी जवान को टक्कर मार दी।

डाट काली मंदिर के पास चेकिंग कर रहे पीआरडी जवान को हरियाणा नंबर की कार ने जोरदार टक्कर मार दी। उपचार के दौरान जवान की मौत हो गई। टक्कर मारते ही कार चालक यू-टर्न लेकर सहारनपुर की ओर फरार हो गया। पुलिस ने राज्य कर अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -  आरक्षण के मुद्दे पर दिल्ली से लखनऊ तक प्रदर्शन, कनॉट प्लेस में जुटी भीड़; मायावती ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को बताया अनुचित
सोमवार को देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर मां डाट काली मंदिर टनल के पास सुबह के समय सचल दल के राज्य कर अधिकारी कुंदन सिंह तोमर अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सहारनपुर की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की एक कार ने सड़क किनारे खड़े पीआरडी जवान जंग बहादुर निवासी प्रीतम रोड देहरादून को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान कार चालक यू-टर्न लेकर सहारनपुर की ओर भाग गया।
घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। क्लेमेंटटाउन एसओ दीपक धारीवाल ने बताया कि सचल दल के राज्य कर अधिकारी कुंदन सिंह तोमर ने शिकायत की है। उनकी शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम पर अधिवक्ता प्रदीप लोहनी बोले— 'मानसिक नक्सलियों' के भ्रामक प्रचार से बचें, मालिकाना हक ही स्थायी समाधान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad