ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: एक युवती ने अपने मित्र के खिलाफ मुखानी थाने में अश्लील वीडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया है. युवती का आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल होने से उसकी शादी टूट गई है. पूरे मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है कि 6 जून को उसकी नैनीताल जिले के एक गांव निवासी एक युवक से शादी होनी थी. शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी, यहां तक की उसके शादी के कार्ड भी बंट गए. पूर्व में मित्र रहे एक युवक के पास उसकी अश्लील फोटो-वीडियो थी. 20 मई को उसने फोटो वीडियो युवती के होने वाले देवर को भेज दिए. युवक मित्र ने साजिश के तहत फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मेरी अश्लील तस्वीरें और मैसेज भी वायरल कर दिए. जब वीडियो युवती के होने वाले पति ने देखा तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया. युवती ने आरोप लगाया है कि युवक साइको प्रवृत्ति का है पूर्व में भी उसने उसको काफी परेशान किया है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

उसकी इस हरकत को लेकर वह पहले भी पुलिस को शिकायत कर चुकी थी और पुलिस ने उससे माफीनामा भी लिखवाया था. इस बीच उसने युवक से अपना पीछा छुड़ा लिया. युवती ने बताया है कि परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी थी. 6 जून को शादी होनी थी उसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी, लेकिन युवक के इस हरकत से उसका रिश्ता टूट गया है. पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूरे मामले में मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad