ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल | 04 नवंबर 2025, मंगलवार
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में आज एक आध्यात्मिक और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान प्रसिद्ध कैंची धाम में पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दरबार में माथा टेका।

उन्होंने राष्ट्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की।प्रातःकाल जैसे ही राष्ट्रपति मुर्मु कैंची धाम पहुंचीं, पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा के भावों से गूंज उठा।

मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें बाबा नीब करौरी महाराज के दिव्य इतिहास व धाम की विशेषताओं की जानकारी दी।

पूजा-अर्चना के दौरान राष्ट्रपति ने दीप प्रज्ज्वलित किया और देश की एकता, समृद्धि तथा जनकल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

कैंची धाम बाबा नीब करौरी महाराज की तपोभूमि मानी जाती है। यहां हर वर्ष देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

यही वह स्थान है जहां एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की इस यात्रा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आस्था और आध्यात्मिकता राष्ट्र की शक्ति का आधार हैं।

उनका यह दर्शन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि राष्ट्रीय एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी बना।

विशेष उपस्थिति:

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (से नि) कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावतमंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं साधु-संतगण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad