खबर शेयर करें -

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सवा करोड़ निवासियों की ओर से मैं भगवान महादेव से आपके स्वस्थ, समृद्ध और सफल जीवन की प्रार्थना करता हूं।

प्रभु से प्रार्थना है कि आपके नेतृत्व में राष्ट्र विकास के पथ पर नए आयाम स्थापित करता रहे।

सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम धामी ने लिखा कि वैश्विक पटल पर मां भारती को गौरवभूषित करने वाले, युगांतकारी निर्णयों एवं जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से अंत्योदय व ग़रीब कल्याण के स्वप्न को मूर्त रुप प्रदान करने वाले हम सभी के मार्गदर्शक, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, बाबा केदार के अनन्य भक्त आदरणीय प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके द्वारा देश की मातृशक्ति, सैन्यशक्ति, युवाशक्ति और कृषक बंधुओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्य आज विकसित भारत के संकल्प को मज़बूती प्रदान कर रहे हैं। सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से देवाधिदेव महादेव से आपके स्वस्थ, सुयशपूर्ण और यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। आपके नेतृत्व में राष्ट्र विकास पथ पर नित नए आयाम स्थापित करता रहे, ऐसी प्रभु से प्रार्थना है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बदरीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम गोत्र से महाभिषेक पूजा की गई। वहीं केदारनाथ धाम में रुद्राभिषेक और षोडशोपचार पूजा संपन्न हुई।

वही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी और उन्हें सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल का सारथी’ करार दिया। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, ‘140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, एक भारत-श्रेष्ठ भारत के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई। नेशन फर्स्ट की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है।’

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने आगे लिखा, ’25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad