ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

प्रोटीन एक ऐसा पोषक तत्व है जो शरीर को सही बनाए रखने, वजन कम करने, मसल्स गेन करने के साथ शरीर की कई तरह से मदद करता है. जब भी प्रोटीन का नाम आता है तो लोग ये जानने की कोशिश करते हैं कि प्रोटीन से जुड़ी कौन सी डाइट अच्छी है. वैसे तो नॉनवेज और वेज फूड प्रोडक्ट में कई ऐसी चीजें हैं जो प्रोटीन से भरपूर हैं लेकिन उनमें प्रोटीन के अलावा फैट और कार्बोहाइड्रेट भी काफी अधिक मात्रा में होता है जिस कारण अधिक कैलोरी शरीर में जाती है.

किसी भी प्रोटीन सोर्स में फैट और कार्ब की अपेक्षा प्रोटीन की मात्रा अधिक होनी चाहिए. अगर आप भी प्रोटीन इंटेक बढ़ाना चाहते हैं तो प्रोटीन से भरपूर फलों का सेवन कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें फलों में नेचुरल शुगर भी होती है इसलिए कैलोरी और शुगर की मात्रा देखकर ही फलों का सेवन करें.

  1. किशमिश

Webmd के मुताबिक, किशमिश शरीर के लिए काफी फायदेमंद पाया जाता है. किशमिश का ज्यादातर प्रयोग डेजर्ट में किया जाता है. गोल्डन किशमिश सूखे अंगूर का ही एक रूप है. जानकारी के मुताबिक, 100 ग्राम किशमिश में 3 ग्राम प्रोटीन होता है होता है.

  1. अमरूद

प्रोटीन रिच फ्रूट्स में अमरुद को शामिल किया जा सकता है.दरअसल, अमरुद में शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्वों के साथ ही प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. अमरूद का गूदा फ्री रेडिकल्स दूर करने वाला, ब्लड शुगर कम करने वाला और कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने वाला होता है. इतना ही नहीं अमरूद का छिलका डाइजेशन में मदद करता है इसलिए चाहें तो इसका सेवन कर सकते हैं. 100 ग्राम अमरूद में करीब 2.55 ग्राम प्रोटीन होता है.

  1. खजूर

खजूर का ज्यादातर इस्तेमाल मिडल ईस्ट देशों में किया जाता है. खजूर एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए भी बेहद पौष्टिक होता है. खजूर में कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर की भरपूर मात्रा होती है. इसके अलावा इसमें आयरन और विटामिन भी पाए जाते हैं. 100 ग्राम खजूर में 2.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है.

  1. सूखा आलूबुखारा

सूखे आलू-बुखारा हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, हेल्दी फैट, सोडियम, नेचुरल शुगर, विटामिन से भरपूर होता है. आलू-बुखारा बहुत ही स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभदायक होता है. आप इसे कच्‍चा खा सकते हैं या इसका जूस भी पी सकते हैं. 100 ग्राम ड्राय आलूबुखारा में 2.18 ग्राम प्रोटीन होता है.

  1. कीवी

कीवी को चाइनीज गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है. कीवी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है. प्रोटीन के साथ ही इसमें विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-ई, फोलेट जैसे कई पोषक तत्व शामिल होते हैं. वहीं यह पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है. इस कारण प्रोटीन के अच्छे स्रोत के साथ ही इसे पाचन और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी माना जा सकता है. कीवी की 100 ग्राम मात्रा में करीब 1.06 ग्राम प्रोटीन मौजूद रहता है.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad