ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

थराली: चमोली जिले के थराली में बीते दिन डुंग्री-रतगांव मोटर सड़क पर घटगाड़ गंद्देरे के ऊपर बना रहा निर्माणाधीन वैली ब्रिज गिर गया था. इस मामले में अब लोक निर्माण विभाग ने एक्शन लिया और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई हैं.

बुधवार को डुंग्री-रतगांव मोटर सड़क पर घटगाड़ गंद्देरे में निर्माणाधीन वैली ब्रिज गिर गया था, जिससे लंबे समय से आवाजाही के संकट से जूझ रहे रतगांव के पांच हजार से अधिक ग्रामीणों की टेंशन बढ़ गई. बता दें कि लोक निर्माण विभाग थराली के द्वारा एक करोड़ 30 लाख की लागत से बनाए जा रहे 60 मीटर स्पान के वैली ब्रिज के गिरने की सूचना मिलने पर सहायक अभियंता जेके टम्टा और कनिष्ठ अभियंता मयंक कार्यस्थल पर पहुंचे

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

.

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस दुर्घटना की वजह ठेकेदार के श्रमिकों द्वारा वैली ब्रिज के नीचे लगाई गई बीटी कॉलम (टेक) को समय से पहले हटाना है. इस मामले में ठेकेदार अनवीर चिनवान पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थाना थराली में प्रथम सूचना रिपोर्ट पर दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) रुद्रपुर में नवरात्रि के अवसर पर 11 से 19 अक्टूबर तक मीट-मछली की दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

विभाग के कनिष्ठ अभियंता मयंक ने थाने में दी एक तहरीर में कहा है कि निर्माणाधीन वैली ब्रिज का बीटी कालम और रोप सपोर्ट ठेकेदार के द्वारा बिना विभाग को अवगत कराएं ही हटा दिया गया. अगर ठेकेदार के द्वारा विभागीय अभियंताओं को बीटी कालम और रोप सपोर्ट हटाने से पूर्व सूचना दी होती तो निरीक्षण के दौरान खामियों का पता चल जाता और इस दुर्घटना से बचा जा सकता था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

तहरीर आधार पर थराली पुलिस के ठेकेदार के खिलाफ बीएनएस की धारा 324 में एफआईआर दर्ज कर ली है. इधर लोनिवि के सहायक अभियंता जेके टम्टा ने बताया कि गिरे वैली ब्रिज को खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी है. जल्द ही ब्रिज को खोल कर फिर से जोड़ना शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने जल्द ही इस ब्रिज पर यातायात शुरू होने की आशा जताई हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad