खबर शेयर करें -

देहरादून की विकासनगर तहसील क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 14 लोग ट्रैक्टर में सवार होकर तेज बहाव की चपेट में आ गए। अब तक 6 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 2 घायल हैं और 6 अन्य अभी भी लापता हैं। प्रशासन और बचाव दलों ने उनकी तलाश जारी रखी है।

यह भी पढ़ें -  चोरगलिया से तीन छात्राएं लापता, काठगोदाम स्टेशन से ट्रेन में बैठने का CCTV में खुलासा

यह हादसा इस समय हुआ जब ट्रैक्टर जलभराव वाले इलाके से गुजर रहा था और तेज बहाव के कारण पलट गया। लगातार बारिश के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में भी कठिनाई हो रही है। घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  किच्छा-पंतनगर के बीच रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से गुजरें

प्रशासन ने लोगों से जलभराव और नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील की है और बचाव दल 24 घंटे सक्रिय हैं। बारिश और बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए इलाके में अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज, जिलाधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad